हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ किठौर रोड पर मंगलवार की शाम रॉन्ग साइड आ रही एक बिना नंबर की सेंट्रो कार ने फिगो गाड़ी में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान फिगो गाड़ी पास खड़े एक खंभे से जा टकराई जिससे कार चालक घायल हो गया। वहीं सेंट्रो कार का ड्राइवर मौके से भाग खड़ा हुआ। हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल कार चालक को बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार मामला हापुड़ की किठौर रोड का है जब गांव ट्याला के पास एक फिगो गाड़ी में बिना नंबर की सेंटर कार ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान अफरातफरी की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोग व राहगीर तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और कार चालक को बाहर निकाला। इस बीच ग्रामीणों को आता देख सेंटरों कार का चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आपको बता दें कि सैंटरो कार की नंबर प्लेट गायब मिली। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।






















