हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यातायात पुलिस वैसे तो लोगों को लगातार जागरुक करने का प्रयास कर रही है लेकिन इसके बाद भी लापरवाह मानने को तैयार नहीं है और अपने साथ-साथ अपनों की जान भी जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। हापुड़ के तहसील चौराहे के पास एक ऐसी तस्वीर नजर आई जहां एक बाइक पर छह लोग सवार हैं। वैसे तो दो पहिया वाहन पर दो लोगों के बैठने की अनुमति है लेकिन इस बाइक सवार ने तो दो पहिया वाहन के सहारे ही चार पहिया वाहन को मात दे दी। बाइक पर एक पुरुष, दो महिला और तीन बच्चे सवार हैं। यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। छह लोगों के बाइक पर बैठकर यात्रा करना किसी स्टंट से कम नहीं है। जरा सा संतुलन बिगड़ने पर जान भी जा सकती है। हापुड़ के तहसील चौराहा से अतरपुरा चौराहा जाने वाले रास्ते की इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि वाहन सवारों को किसी का खौफ नहीं है।
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























