हापुड़,सीमन(ehapurnews.com ):गांव कपूरपुर में बुधवार को राम मंदिर के शिलान्यास के बाद एक कार्यक्रम में कारसेवकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व भाजपा के जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि करीब पांच सौ साल व सात से अधिक पीढ़ियां गंवाने के बाद आज यह दिन आया है जब अवधपुरी में राम मंदिर का शिलान्यास किया गया है। इस कार्य में विशेष भूमिका निभाने वाले वे लोग जिन्होंने विवादित ढांचा गिराने के आरोप में जेल यात्रा की, उसमें कार सेवकों की अहम भूमिका रही। उन्होंने कई संगठनों को भी इस पुनीत कार्य का श्रेय दिया। कि आज पूरा विश्व राम मय हो गया है। इस गांव से ग्यारह लोग इस मुहिम का हिस्सा बने। जिनमें से तीन लोग बुंदु भगत जी, धूम सिंह, रामपाल सिंह व सुधीर वत्स को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपेन्द्र राणा, मनोज गौतम, राहुल नंबरदार, जुगल किशोर शर्मा,अरुण राणा, शंकर भगत जी, रमेश सिसोदिया, राजू त्यागी, धीरज सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुंदू भगत ने की व संचालन हरीश सिसोदिया ने किया।




























