हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही। चोरों ने जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में सीओ कार्यालय से 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। हालांकि पुलिस महज ताले तोड़े जाने की बात ही कह रही है। चोरी की घटना से पुलिस ने इनकार कर दिया है।
बुलंदशहर के बीवी नगर क्षेत्र के रहने वाले शंकर लाल ने गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी तहसील रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। यह दुकान सीओ कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है जहां किसी समय रात के समय चोर दुकान में पहुंचे और दुकान के शटर में लगे दोनों ताले तोड़ते हुए अंदर दाखिल हुए। साथ ही सेंटर लॉक को भी चोरों ने तोड़ दिया और 25 किलो तांबे का तार, पानी गरम करने की रोड, 50 एलईडी बल्ब समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी किए गए सामान की कीमत लगभग 70,000 रुपए बताई जा रही है। जब दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो एक सफेद रंग की कार दुकान के बाहर रुकती हुई दिखाई दी। पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
Tata Zudio में 12% Assured Return के साथ करें निवेश: 8010510000



























