हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के हाईवे पर स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास चेकिंग के दौरान नशे में धुत कार सवार युवकों ने प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह से अभद्रता की आरोपितों ने उन्हें भुगत लेने की धमकी दी दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि वह रात उपनिरीक्षक संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ सोना पेट्रोल पंप के निकट वाहन चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान 6 कार सवार लोग शराब के नशे में धुत थे। दरोगा ने जैसे ही चेकिंग के लिए शीशे खुलवाएं तो आरोपियों ने दरोगा संजय शर्मा के साथ अभद्रता की और दरोगा को भुगत लेने की धमकी दी। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने कार सवार आरोपी बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी मनीष, दिल्ली के जोहरीपुर निवासी विनय, कल्याण पुरी निवासी नितिन, विनोद नगर निवासी इफ्तार, पंजाब के जनपद रूपनगर के थाना नूरपुर क्षेत्र के संथाली निवासी हरप्रीत और जनपद हापुड़ बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के नयाबास निवासी धर्मेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।




























