हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा के पास चैकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को एक कार ने टक्कर मार दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया जिसे हापुड़ देहात पुलिस ने ततारपुर के पास से पकड़ लिया।
बता दें कि मुख्य आरक्षी ब्रजपाल सिंह और आरक्षी मोनू टोल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक कार ने मोनू को टक्कर मार दी जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गया। कार सवार आरोपी मौके से भागने लगा जिसे पकड़ने के लिए वायरलेस सेट पर अन्य पुलिसकर्मियों को सूचना दी। आरोपी पिलखुवा पुलिस, हापुड़ नगर पुलिस को चकमा देते हुए देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहुंचा जहां देहात पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी कार चालक को हाईवे से पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में उपचार जारी है।
हापुड़: 250 रू में पेट भर खाएं खाना, अनलिमिटेड थाली बफे: 9927827504































