👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत वैठ मोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मारदी जिससे कार सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मामला सोमवार की देर शाम का है जब थाना सिंभावली क्षेत्र के वैठ मोड पर एक ट्रक ने मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही कार में टक्कर मारदी। हादसे में कार पलट गई और हाईवे से नीचे उतर गई। इस दौरान कार में सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

































