हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर के गांव बदरखा के पास फ्लाईओवर पर एक कार ने मयूरी को टक्कर मार दी जिससे मयूरी चालक बुरी तरह घायल हो गया और मयूरी में रखी सब्जियां सड़क पर बिखर गई. सूचना पाकर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची जिसने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. मयूरी चालक का उपचार चल रहा है
बता दें कि मामला सोमवार की शाम का है जब एक मयूरी चालक सब्जियां लेकर कहीं जा रहा था. जैसे ही वह बदरखा के पास फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पीछे से आई एक गाड़ी ने मयूरी में जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयंकर था कि मयूरी के परखच्चे उड़ गए और उसमें रखी सब्जियां सड़क पर बिखर गई. मयूरी चालक भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. राहगीर ने 108 पर कॉल कर एंबुलेंस को मामले से अवगत कराया जिसके बाद पायलट कविंद्र यादव मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए. इसी बीच एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी यशपाल सिंह ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया और गढ़मुक्तेश्वर के सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है.























