हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अटूटा में बुधवार की शाम करीब 7:00 बजे एक गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे से पलट कर खेतों में जा गिरी जिसमें सवार चार लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला चाहकमाल निवासी संदीप गोयल पटाखे वाले अपने पुत्र वंशज गोयल के साथ बुधवार की देर शाम गजरौला से वापस हापुड़ लौट रहे थे। कार में संदीप, वंशज, राजीव समेत चार लोग सवार थे। गाड़ी को वंशज चला रहा था। जैसे ही वाहन उपेड़ा-अटूटा के बीच पहुंचा तो वंशज ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद गाड़ी हाईवे से पलट कर खेतों में गिर गई।

हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जिनमें से संदीप फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। अन्य लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























