👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में नई तहसील के पास शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला नई तहसील के पास का है जब एक कार मौके से गुजर रही थी तभी चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वह सीधे नाले में जा गिरी। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065






























