👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर कोहरे के कारण एक कार कैंटर से जा भिड़ी। इस दौरान सड़क पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का हाल जाना। इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।
राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गांव रसूलपुर बहलोलपुर के पास कोहरे के कारण एक कार और कैंटर की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसका एयरबैग भी खुल गया जिससे सवारी की जान बच सकी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























