
ट्रैक्टर से टकराई कार, एक की मौत व एक घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर बाईपास के पास कार का टायर फट गया जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराई। सड़क हादसे के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार दोनों व्यक्ति नीचे गिर गए जिनमे से एक की मौत हो गई। दूसरे का उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस से दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

आपको बता दें कि मामला रविवार का है जब पिलखुवा के देहपा निवासी मतलूब और रईस ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रहे थे। जैसे वह निजामपुर बाईपास पर पहुंचे तो सफेद रंग की कार ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि गाड़ी का टायर फट गया जिसके बाद वह अनियंत्रित हो गई और ट्रैक्टर से टकरा गई। ट्रेक्टर पर बैठे दोनों नीचे गिर गए जिनमें से रईस की मौत हो गई जबकि मतलूब का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच शुरू कर दी।
ई-रिक्शा बुकिंग पर चांदी का सिक्का फ्री, आसान किश्तों के साथ खरीद पर पाएं निश्चित उपहार: 7906867483

























