👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर के पास एक गाड़ी मंगलवार की सुबह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई जिससे कार सवार मामूली रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला और उसे उसका उपचार कराकर घर पहुंचाया। इस दौरान गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
दरअसल मामला मंगलवार की सुबह का है जब एक गाड़ी से चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सादिकपुर गांव के पास डिवाइडर से टकरा गई। हाईवे पर हुए इस सड़क हादसे के दौरान कार चालक घायल हो गया जिसे लोगों ने आनन-फानन में उपचार के लिए भर्ती कराया। इस दौरान गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

























