हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के उपेड़ा पुल के पास दिल्ली से गढ़ की ओर जा रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक से जा टकराई। इस दौरान बाइक और गाड़ी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि सड़क हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मामला शुक्रवार का है जब एक हरियाणा नंबर की गाड़ी दिल्ली से गढ़ की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ियों उपेड़ा पुल के पास पहुंची तो गाड़ी से चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे सड़क किनारे खड़ी बाइक से जा टकराई। इस दौरान हाइवे पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया।
Siddharth Children Academy: Admission Open: 9568113347

अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी





























