कप्तान अचानक पहुंचे थाना हाफिजपुर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा शनिवार को अचानक थाना हाफिजपुर जा पहुंचे। कप्तान को थाना परिसर में देखते ही पुलिस कर्मियों की सिट्टी-पुट्टी गुम हो गई। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था को देखा और महिला हैल्प डेस्क, साइबर हैल्प डेक्स, अभिलेखों को देखा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस वालों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि गुंडों के साथ रियात न बरती जाए। शराब, जुए, सट्टे आदि के धंधेबाज बचने न पाएं।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























