👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के जनता दरबार में महिलाएं व पुरुष अपनी-अपनी फरियादें लेकर निसंकोच होकर रोजाना पहुंच रहे है और कप्तान फरियादियों को निराश नहीं लौटने देते।
पुलिस अधीक्षक ने अन्य दिनों की भांति सोमवार को भी जनता दरबार लगाया और शहर व ग्रामीण इलाकों से दर्जनों महिलाएं व पुरुष अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुना और सम्बंधित थाना प्रभारी को पूर्ण गुणवत्ता के साथ जल्दी निबटारे का निर्देश दिया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































