हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com) : हापुड़ के मेरठ तिराहा पर नो एंट्री में घुसे कैंटर का ट्रैफिक पुलिस ने चालान कर दिया. बात शुक्रवार की सुबह लगभग 11:30 बजे की है जब ट्रैफिक पुलिस ने देखा कि एक कैंटर नो एंट्री में घुस आया है जिसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने देर किए बिना ही कैंटर का दो हजार रुपए का चालान कर कार्रवाई की है. साथ ही भविष्य में कैंटर चालक को ऐसा न करने की चेतावनी भी दी गई है.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509
























