हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर एक कैंटर ने सड़क पर खड़े गन्ने से भरे ट्रक में टक्कर मारदी। इस दौरान कोई जानहानि नहीं हुई लेकिन कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर भयंकर कोहरा होने की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने खुलवाया।
मामला बाबूगढ़ के सिमरोली हनुमान मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग- 9 का है जहां हापुड़ से गढ़ की ओर जा रहे रास्ते पर गन्ने से भरा एक ट्रक बुधवार की देर रात साफड़ टूटने की वजह से खराब हो गया जिसकी मरम्मत की जा रही थी। वहीं गुरुवार की सुबह सड़क पर अचानक भय़ंकर कोहरा छा गया जिससे होशियारपुर जा रहे एक कैंटर चालक को सड़क पर खड़ा यह गन्ने से भरा ट्रक नजर नहीं आया और दोनों की भिड़ंत हो गई। कैंटर में सवार पुरुषोत्तम ने बताया भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जानहानि नहीं हुई। लेकिन कैंटर में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
चरक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में दाखिला शुरु, कॉल करें: 9560205965






























