अग्रवाल महासभा के प्रधान पद पर विजय होंगे प्रत्याशी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ के वर्तमान प्रधान विजय कुमार अग्रवाल (रवींद्र आयल मिल) महासभा के 5 मार्च को होने वाले चुनाव में प्रधान पद हेतु एक बार फिर प्रत्याशी होंगे। महासभा के प्रधान पद पर ललित अग्रवाल छावनी वालों ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
सूत्रों ने बताया कि विजय अग्रवाल को प्रधान पद पर पुनः चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय सम्राट प्लाई वालों के प्रतिष्ठान पर हुई वैश्य समाज के लोगों की एक बैठक में लिया गया। इस चुनाव में 4722 मतदाता मतदान में भाग लेंगे और नामांकन 10 व 11 फरवरी को होगा।
अग्रवाल महासभा हापुड़ का चुनाव घोषित

























