सांसद के लिए टिकट के दावेदार हुए सक्रिय










सांसद के लिए टिकट के दावेदार हुए सक्रिय
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा क्षेत्र में यह अफवाह तेजी से फैलती जा रही है कि मेरठ-हापुड़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का आगामी लोकसभा-2024 के लिए टिकट कट सकता है।
अनेक भाजपा नेता मेरठ-हापुड़ क्षेत्र से भाजपा का टिकट पाने के लिए सक्रिय हो उठे है और उनकी हापुड़ विधान सभा क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ गई है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल भी सक्रिय है और हापुड़ में व्यापारियों व वैश्य समाज के बीच गहरी पैठ रखते है।
उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त संजीव गोयल सिक्का की भी हापुड़ में सक्रियता बढ़ी है। उन्होंने दीपावली व गंगा स्नान की शुभकामनाओं के होर्डिंग हापुड़ के मुख्य चौराहों पर लगवाए है।
सरधना के भूतपूर्व विधायक व फायर ब्रांड नेता संगीत सोम का नाम भी लोगों की जुबां पर चर्चा में है। गत दिनों संगीत सोम ने भी हापुड़ आकर व्यापारियों के बीच पैठ बनाने का प्रयास किया। संगीत सोम के समर्थक उनके नाम को लोगों के बीच पहुंचाने में जुटेहै। भाजपा हाईकमान की ओर से मौजूदा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काटने का कोई संकेत नहीं है। राजनीतिक विश्लेषक व विरोधी अफवाह को बढ़ावा दे रहे है।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457








  • Related Posts

    मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से मेरठ जाने की सूचना पर रविवार की सुबह 10:00 बजे नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस…

    Read more

    टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान बंद होगा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एक अप्रैल से राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा पर नकद भुगतान बंद करने पर विचार कर रहा हैं।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

    मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

    टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान बंद होगा

    टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान बंद होगा

    चेयरमैन ने निर्माण कार्यो का उद्घाटन किया

    चेयरमैन ने निर्माण कार्यो का उद्घाटन किया

    किसान नेताओं को किया हॉउस अरेस्ट

    किसान नेताओं को किया हॉउस अरेस्ट

    गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा देख गौ रक्षक नाराज

    गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा देख गौ रक्षक नाराज

    सम्पूर्ण जैन समाज एकजुट होकर कार्य करे-सुरेश जैन ऋतुराज

    सम्पूर्ण जैन समाज एकजुट होकर कार्य करे-सुरेश जैन ऋतुराज
    error: Content is protected !!