हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली पुलिस और ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर छविराम ने मंगलवार की रात को हापुड़ की दिल्ली रोड पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने होटल, ढाबा, जूस की दुकानों आदि का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
दिल्ली रोड पर पुलिस ने जगह-जगह अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ यह अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने जरूरत पड़ने पर लोगों से पूछताछ भी की और सभी को चेतावनी दी कि सार्वजनिक जगह पर शराब ना पिए। ऐसा करना नियम के विरुद्ध है। पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली 7 साल की इंसा पुत्री जान मोहम्मद अपनी नानी के यहां हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी…
Read more



























