हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत हापुड़ पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को पकड़ा है जो जनपद मुज्जफनगर के गांव किठौडा से तमंचा व कारतूस लेकर आया था। आरोपी की पहचान गांव किठौड़ा के अहसान के रुप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
हापुड़: आनंद विहार में किराए के मकान के लिए संपर्क करें: 9412123060
























