इंदिरा गांधी के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान
हापुड़, सीमन/मोहित गोयल(ehapurnews.com) : देश की भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 105वें जन्मदिवस पर कांग्रेजनों ने उन्हें स्मरण किया और संकल्प लिया कि इंदिरा गांधी के दिखाए गए मार्ग पर चलकर देश को उन्नति की ओर ले जाएंगे।कांग्रेसजनों ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को भी याद किया।
शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अगुवाई में वरिष्ठ कार्यकर्ता रामप्रसाद,गौरव गर्ग, अरविंद शर्मा,दिनेश शर्मा,रघुवीर सिंह, आशाराम शर्मा,राजेंद्र प्रसाद, यशपाल सिंह, शादाब मलिक आदि ने अतरपुरा चौपला पर स्थित नेहरू प्रतिमा पर एकत्र हुए और उन्होंने स्व.इंदिरा गांधी व रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प व माला अर्पित करके उन्हें याद किया। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री काल में देश तरक्की की ओर शिखर तक पहुंचा, परंतु अब केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली जनविरोधी है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराधों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार से जनता तंग आ चुकी है। जनता के बीच कांग्रेस पुनः लोकप्रियता हासिल कर रही है और कांग्रेस फिर सत्तारूढ़ होगी।निकाय चुनाव कांग्रेस पूरे जोश के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है।कांग्रेस की जीत निश्चित है।श्रीमती इन्दिरा गांधी ने तरक्की का जो मार्ग दिखाया उस पर चल कर तेजी से देश का विकास होगा।






























