👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम की छापामार कार्रवाई का क्रम लगातार जारी है। शनिवार को टीम ने जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर केक के नमूने संग्रहित कर लैब में जांच के लिए भेजें। सहायक आयुक्त द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी से बॉलीवुड बेकर्स एंड कैटर्स, मूलचंद बेकरी, बाबूगढ़ स्थित पाल केक हाउस तथा श्री राम मेगा मार्ट से एक-एक केक का नमूना संग्रहित कर भेजा। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास, ओमप्रकाश, संदीप आदि उपस्थित रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























