👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के दो गांवों में प्रधान पद के लिए जल्द ही उपचुनाव होंगे। शासन स्तर से उपचुनाव की तारीख की घोषणा की जाएगी। इसके पश्चात चुनाव कराए जाएंगे। जिला पंचायत व नगर निकाय के सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सिंभावली ब्लॉक के गांव फरीदपुर सिंभावली के प्रधान ओमवीर थे जिनकी मृत्यु हो गई थी। वहीं हापुड़ ब्लॉक के गांव रघुनाथपुर की महिला प्रधान ज्योति की सरकारी नौकरी लग गई जिसके बाद उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। गांव फरीदपुर सिंभावली में 2315 मतदाता है जबकि गांव रघुनाथपुर में 3573 मतदाता है। दोनों गांव के प्रधान पद खाली पड़े हैं। शासन से तारीख मिलने के बाद जल्द ही उपचुनाव कराए जाएंगे।
जनपद हापुड़ में खेती की जमीन बेचने हेतु संपर्क करें: 7037903700






























