👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद की ग्राम पंचायतों में खाली पड़े 13 पंचायत सदस्यों के पदों को भरने के लिए जल्द ही चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। जनपद की अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि पदों को भरने के लिए उपचुनाव होंगे जिसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने रिक्त पदों की जानकारी मांगी है जिसके बाद आयोग द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी। बताते चलें कि 13 पंचायत सदस्यों में से 12 पदों पर ग्राम पंचायत सदस्यों की मौत हो चुकी है जबकि एक सदस्य ने त्यागपत्र दे दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी से रिक्त पदों की जानकारी आयोग ने मांगी है जल्द ही उपचुनाव की अधिसूचना जारी होगी और मतदान होगा।
अब अपके घर, दुकान, गोडाउन व फैक्ट्री में चोरों के घुसने से पहले डिवाइस करेगी फोन: 8650020123





























