👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (hapurnews.com): त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव 20 दिसंबर को होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जनपद हापुड़ के 24 रिक्त पड़े ग्राम पंचायत सदस्यों के पद के लिए चुनाव होंगे। आठ दिसंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है अब 12 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल करना होगा। 13 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 14 दिसंबर का नाम वापसी और चुनाव चिन्ह का आवंटन, 20 दिसंबर को मतदान और 21 दिसंबर को मतगणना होगी।
बता दें कि हापुड़ जिले की ग्राम पंचायत भमैड़ा में आठ ग्राम पंचायतों, असौड़ा में 12 और नूरपुर में चार ग्राम सदस्यों के लिए उपचुनाव होंगे।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884





























