गरीबों को पांच साल और मुफ्त अनाज की घोषणा से धंधेबाजों की मौज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केंद्र सरकार ने गरीबों से जुड़ी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को पांच वर्षों के लिए बढ़ाने की घोषणा से हापुड़ धंधेबाजों के चेहरे खिल उठे है। ये धंधेबाज पक्काबाग व भगवती गंज में अपने-अपने ठिकाने जमाए बैठे है। मुनाफे का धंधा होने के कारण नित नये लोग इस धंधे से जुड़ रहे है।
केंद्र सरकार ने 1 जनवरी-2024 से अगले वर्ष के लिए मुफ्त अन्न वितरण के निर्णय पर अपना ठप्पा लगा दिया है जिससे धंधेबाज भी अगले 5 साल के लिए बेफिकर हो गए है कि उनका धंधा पांच वर्ष तक तो चलेगा ही।
दिसम्बर माह का गेहूं व चावल राशन की दुकानों पर पहुंच चुका है जिसके वितरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरु होने वाली है। हापुड़ के पक्काबाग मंडी में राशन के चावल का धंधा करने वालों का एक गैंग बना है जो नया रेट निकालता है और पूरे माह वही रेट चलता है। इन ठिकानों पर राशन डीलर व उपभोक्ता अपना गेहूं व चावल बेचते है। यह धंधा बैखौफ चलता है।
हापुड़ राशन के चावल की खपत की मंडी होने के कारण हापुड़ के जनपद भर के शहरी व ग्रामीण इलाके की राशन की दुकानों, जनपद बुलंदशहर, जनपद मेरठ, अमरोहा से भी राशन का चावल हापुड़ पहुंचता है। हर माह करोड़ो रुपए का व्यापार हो रहा है। यदि प्रशासन वास्तव में गरीबों का निवाला डकारने वालों पर शिकंजा कसना चाहता है, तो पक्काबाग व भगवती गंज के 10 ठिकानों व गोदामों पर कड़ी नजर रखनी होगी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606































