
व्यापारी को मिली जान से मारने की धमकी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार के एक व्यापारी अंकुर अग्रवाल को पुलिस रिपोर्ट वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी आरोपियों ने दी है। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
व्यापारी अंकुर अग्रवाल ने बताया है कि उनके पिता वेद प्रकाश अग्रवाल ने 22 नवंबर 2025 को आत्महत्या कर ली थी और उन्होंने सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए के के अग्रवाल व उसके बेटे अंकुर अग्रवाल तथा रजनीश अग्रवाल व सुशील अग्रवाल को दोषी ठहराया था। अब आरोपी पुलिस रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। पुलिस ने अब के के अग्रवाल व उसके बेटे अंकुर अग्रवाल तथा आयुष अग्रवाल व चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343






























