लाकडाउन का उल्लंघन कर रहे चार व्यापारियों के विरूध्द शुक्रवार को हापुड़ कोतवाली पुलिस ने धारा 188 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि शाहरुख पुत्र नवाब निवासी कोटला सादात व आशीष पुत्र सुनील बंसल निवासी आवास विकास कॉलोनी मेरठ रोड, हापुड़, सीताराम अग्रवाल पुत्र गोरी सहाय अग्रवाल निवासी आर्य नगर, हापुड़ तथा आदेश पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम टियाला हापुड़ में अपनी-अपनी दुकानें खोल कर लॉकडाउन का उल्लंघन कर सामान बेच रहे थे। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
























