
👁 0 views Views
हापुड़ में कारोबार बढ़ा, सरकार को मिला अधिक राजस्व
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार में भारी वृद्धि हुई है जिसका नतीजा यह हुआ है कि प्रदेश सरकार को जनपद हापुड़ से जीएसटी के रुप में 45.80 प्रतिशत राजस्व अधिक मिला और हापुड़ उन टाप टेन छोटे जिलों में शामिल हो गया है, जहां जीएसटी संग्रह में भारी वृद्धि हुई है।
उत्तर प्रदेश के छोटे जिलों में कारोबार में वृद्धि यातायात सुगम होना माना जा रहा है जिस कारण थोक बाजार और छोटी मंडिया विकसित हुई। सरकार का मानना है कि यूपी के 30 छोटे जिलों में कारोबार में और वृद्धि होगी तथा सरकार को भारी राजस्व मिलेगा।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181




























