👁 0 views Views
मानक के विपरीत निर्माणाधीन बिजनेस काम्पलैक्स
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एचपीडीए का चाबुक वैसे तो अवैध कालोनियों और अवैध निर्माण पर तेजी से चल रहा है, परंतु ऐसे भी अनेक अवैध निर्माण हो रहे है जिनकी और प्राधिकरण की नजर तक नहीं गई है।
हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर एक कालोनी है जिसका नाम प्रभा विहार है। एचपीडीए के रिकार्ड के मुताबिक प्रभा विहार कालोनी प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं है। प्रभा विहार कालोनी में एक बहुमंजिला बिजनैस काम्पलैक्स बन रहा है, जो पूरी तरह मानक के विपरीत है। प्राधिकरण को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























