गढ़-गंगा मेला पर रुट डायवर्जन से होंगी व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़ मेला के मद्देनजर जिला प्रशासन व पुलिस ने रुट डायवर्जन 23 नवम्बर से 29 नवम्बर तक रखने की घोषणा की है।
संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल हापुड़ के अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन देकर मांग की है कि रुट डायवर्जन 25, 26, व 27 नवम्बर को ही रखा जाए और पिलखुवा व हापुड़ तक आने वाले व्यापारिक व औद्योगिक वाहनों को नहीं रोका जाए तथा आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए वाहन पास जारी किए जाएं। प्रशासन के रुट डायवर्जन छिजारसी टोल प्लाजा से ही कर दिया है।
प्रशासन के अनुसार घोषिट रुट डायवर्जन यदि 23 नवम्बर से ही लागू किया जाता है तो हापुड़ सहित क्षेत्र में औद्योगिक व व्यापारिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित होगी और सरकार राजस्व कम मिलेगा।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूर-चूर नाम के साथ और भी बहुत कुछ: 9756665683


प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























