
महाकुम्भ में गई बसें, हापुड़ यात्री परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो से महाकुंभ में 100 बसों के चले जाने से जनपद के विभिन्न रुटों पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी तादाद में यात्री रोजाना हापुड़ से दिल्ली व नोएडा आते-जाते है। सम्पर्क मार्गों पर भी अब बस नहीं है। शासन के निर्देश पर रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो द्वारा लगातार रोडवेज बसें मेले में भेजी जा रही हैं। अब तक 100 बसें महाकुंभ मेले में जा चुकी हैं।
शुक्रवार को भी पांच बसें कुंभ मेले में गई। जिसके बाद लोकल रुटों पर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई हैं। एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि महाकुंभ मेले में लगातार बसें भेजी जा रही हैं। अब तक 100 बसें डिपो की महाकुंभ मेले में जा चुकी हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























