👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जा रही एक रोडवेज बस ब्रेक लगने पर सड़क पर फिसल गई जिससे बस सड़क किनारे खड़ी मारुति वैन से टकरा गई. इस हादसे में मिठाई की दुकान पर काम करने वाला रोहित घायल हो गया.
बताया जा रहा है कि किसी गाड़ी से तेल निकल कर सड़क पर गिर गया और बारिश की वजह से सड़क पर फिसलन और भी बढ़ गई. जैसे ही रोडवेज चालक ने ब्रेक लगाए तो बस फिसल गई और जाकर कार में भीड़ गई. इस दौरान मौके पर मौजूद रोहित घायल हो गया जो कि एक मिठाई की दुकान पर काम करता है. वहीं बस और वैन का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया.
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811






























