हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से किठौड़ आने जाने वाले बस यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब जल्द ही डिपो के अधिकारी किठौड़ मार्ग से लखनऊ रूट पर बसों का संचालन करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए रोड मैप भी तैयार किया गया है। हापुड़ डिपो से लखनऊ, दिल्ली, हल्द्वानी, नोएडा, किठौर, मोदीनगर मार्ग सहित विभिन्न मार्गों पर करीब 106 बसों का संचालन होता है। किठौर मार्ग पर यात्रियों की परेशानी को देखते हुए लखनऊ जाने वाली कुछ बसों को किठौड़ व गढ़मुक्तेश्वर मार्ग से चलाए जाने का प्लान तैयार किया जा रहा है जिससे इन यात्रियों को परेशानी ना हो।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























