हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र का एक सीसीटीवी सामने आया है जिसमें कुछ लोग मारपिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं. आपको बता दें पीड़ित फखरुद्दीन ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार बदरखा निवासी फखरुद्दीन एक बस का परिचालक है जिसका आरोप है कि बझेड़ा कला के रहने वाले इस्तेकार उर्फ इस्ते ने उसके साथ गांव अठसैनी स्थित पेट्रोल पंप के पास मार पिटाई की जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फकरूद्दीन का आरोप है कि बस मालिक ने गार्डों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और सवारियों से लिया किराया भी छीन लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आरोपी जिला पंचायत सदस्य का पति है.

























