हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर हापुड़ कलेक्ट्रेट से एक बस 51 श्रमिकों को लेकर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुई. उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत “श्रवण कुमार श्रमिक परिवार धार्मिक पर्यटन यात्रा योजना” के पात्र 51 लाभार्थियों को रविवार को हापुड़ से बस द्वारा हरिद्वार के लिए रवाना किया गया.बता दें कि हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया. उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप श्रमिकों को तीर्थ स्थलों पर भेजने के लिए धार्मिक पर्यटन यात्रा योजना का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर किया.
पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की धौलाना रोड पर रविवार की शाम दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क…
Read more






















