हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित संजय विहार आवास विकास कॉलोनी में एक सांड की गर्दन खंभे और दीवार के बीच में फंस गई। सांड की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद पार्क की दीवार तोड़ कर सांड को निकाला गया। इस दौरान लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
मामला गुरुवार का है जब एक सांड अपनी गर्दन को खंभे और दीवार से खुजा रहा था। इसी बीच उसकी गर्दन पार्क की दीवार और गर्दन के बीच में फंस गई। लोगों ने मौके पर पहुंचकर सांड को निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी जिसके बाद पार्क की दीवार का कुछ हिस्सा तोड़कर सांड की फंसी हुई गर्दन को बाहर निकाला गया। इस दौरान सचिन सिरोही, सुरेश त्यागी, हुकुम सिंह, भोली ठाकुर, ठाकुर रविंद्र सिंह, अनिल सिसोदिया, हरिदास सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला
🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…
Read more























