पेट्रोल पंप कर्मी के साथ दबंगों ने की मारपीट, सीसीटीवी में कैद










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर कुछ दबंगों ने पेट्रोल पंपकर्मी के साथ मार पिटाई की और अभद्रता की। पेट्रोल पंप कर्मी का कहना है कि आरोपियों ने नकदी छीनने का भी प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में हाईवे पर इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है जहां सेल्समैन जितेंद्र कुमार रविवार को वाहनों में पेट्रोल डाल रहा था। इसी बीच दोपहर के समय बाइक पर दो युवक पंप पहुंचे और पेट्रोल डलवाने के दौरान उनकी जितेंद्र से कहासुनी हो गई। उस समय दोनों युवक वहां से चले गए और कुछ देर बाद अपने दो अन्य साथियों को लेकर वापस पेट्रोल पंप पहुंचे और जितेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। जितेंद्र का आरोप है कि दबंगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला किया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। शोर सुनकर पम्प पर मौजूद अन्य कर्मी जितेंद्र की ओर दौड़े तो आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। जितेंद्र ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!