👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर हाफिजपुर क्षेत्र में स्थित सोना पेट्रोल पंप के समीप गांव भदस्याना गांव के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल अचानक आग का गोला बन गई। बाइक पर सवार लोगों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। इस दौरान यातायात भी प्रभावित हो गया।
मामला बुधवार का है जब एक स्टैंडर्ड बुलेट मोटरसाइकिल मुरादाबाद से गाजियाबाद की ओर जा रही थी। जैसे ही वह भदस्याना गांव के पास स्थित हाईवे पर पहुंची तो बुलेट मोटरसाइकिल अचानक आग का गोला बन गई। इस दौरान बुलेट पर सवार लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इस दौरान यातायात भी प्रभावित हो गया।






























