
रेत निकालने के दौरान गंगा में डूबे भैंसा-बग्गी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पुष्पावती पूठ में रेत निकालते समय एक भैंसा बुग्गी गंगा में डूब गई। भैसा बग्गी स्वामी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए। इसके बाद नाव और जाल के माध्यम से भैंसा बुग्गी की तलाश में जुट गए। इस घटना पर लोगों ने नाराजगी ज़ाहिर की है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पुष्पावती पूठ में रेत के खनन के दौरान गहरे जल में जाने की वजह से बुधवार को इलियास का भैंसा और बग्गी गंगा में डूब गए। बताया जा रहा है कि इलियास शमशान स्थल के पास गंगा से रेत निकालने गया था। आधी बुग्गी भरने के दौरान अचानक बुग्गी गंगा में डूबने लगी। इलियास ने बुग्गी को वहीं छोड़कर बाहर आने का प्रयास किया और शोर मचाया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक भैंसा और बुग्गी गंगा में समा चुके थे
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

























