हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): बहुजन समाज पार्टी के हापुड़ जिलाध्यक्ष डॉक्टर ऐ के कर्दम ने टोलकर्मी पर अभद्रता, गाली गलौज का आरोप लगाया है जिन्होंने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बसपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर ऐ के कर्दम ने बताया कि सोमवार की रात करीब 12:00 बजे वह हापुड़ से मसूरी जा रहे थे। जैसे ही वह छिजारसी टोल प्लाजा की लेन नंबर-9 में पहुंचे तो टोलकर्मी ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी जो बहुजन समाज पार्टी का झंडा देखकर भड़क गया और जमकर गाली-गलौज किया। साथ ही जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया।
बहुजन समाज पार्टी के नाराज कार्यकर्ता मंगलवार को पिलखुवा थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। डॉक्टर ए के कर्दम ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























