हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : घरों में फिर से बीएसएनएल के लैंडलाइन फोनों की घंटी घनघनाएगी। इसके लिए विभाग ने तैयारियां की है और अब जल्द ही फाइबर सेवा शुरू करने जा रही है जिससे उपभोक्ताओं को सस्ते दामों पर कनेक्शन मिले। बिल में हर महीने 200 रुपए की छूट भी दी जाएगी।
एक समय ऐसा था जब हर घर में बीएसएनएल के लैंडलाइन फोन लगभग हर घर में बजते थे और बीएसएनएल का ही ब्रॉडबैंड कनेक्शन घर में लगा हुआ था लेकिन सर्विस प्रभावित होने के चलते लोगों ने कनेक्शन कटवा लिए। ऐसे में अब बीएसएनल लैंडलाइन सेवा से जुड़े कनेक्शनों को फाइबर से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। 10 साल पहले जिले में 18,000 लैंड लाइन और 45 हजार से ज्यादा बीएसएनएल के मोबाइल ग्राहक थे। 95 फ़ीसदी से अधिक उपभोक्ताओं ने लैंडलाइन नंबर कटवा दिए। बीएसएनल की कवायद है कि इन सभी को फाइबर से जोड़ा जाए। कटे हुए कनेक्शन को उपभोक्ता एक प्रार्थना पत्र पर फिर से उसी नंबर पर पा सकते हैं।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010



























