हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर डूहरी पेट्रोल पंप के पास दबंगों द्वारा बीएससी नर्सिंग के छात्र पर लोहे की रॉड और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस दौरान छात्र लहूलुहान हो गया जिसका उपचार चल रहा है।
मामला 13 दिसंबर का है जब गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के गांव रसूलपुर सिकरोड़ा निवासी समद पबला रोड स्थित अपने कॉलेज से घर जा रहा था। जैसे ही वह बाइक पर सवार होकर डूहरी पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा तो पीछे से आए कुछ दबंगों ने उस पर हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
GENUINE SUPPLEMENT लेने के लिए अभी कॉल करें : 96392 79522






























