हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : परिषदीय शिक्षकों की छुट्टियों को यदि समय पर अपडेट नहीं किया गया तो बीएसए के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस संबंध में शासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की पुरानी छुट्टियों को 15 सितंबर तक मिशन मोड में अपडेट करना है जिसके पश्चात 20 सितंबर को सभी जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे कि अपडेट करने का काम पूरा हो गया है। अपडेट ना करने पर बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606




























