हापुड़, सीमन (hapurnews.com): दहेज लालचियों द्वारा लगातार दहेज मांगने के मामले सामने आ रहे हैं और मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने के किस्से भी किसी से छिपी नहीं है। ताजा मामला जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ का है जहां एक विवाहिता पर ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए दबाव बनाया। मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया। उसके साथ मारपीटाई की, यहां तक की देवर पर आरोप है कि उसने अपनी भाभी के कपड़े फाड़ कर अश्लील हरकत की।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मेरठ के थाना मंडावली के गांव अजराड़ा निवासी पति मोहसीन, सास शमीम, देवर वसीम, नंदोई फिरोज, ननद ईशा समेत छह ननदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को दर्ज किए इस मुकदमे में धारा 498ए, 323, 354 ख, 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884


























