हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर मोहल्ला सादकपुर के रहने वाले भाई-बहन की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। एक महीने में दोनों की मौत से परिजन सदमे में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय शुभम को आठ दिन पहले बुखार आया था जिसे स्थानीय चिकित्सक के यहां दिखाया। आराम ना पड़ने पर उसे देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो परिजनों ने उसे मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन शनिवार को शुभम की उपचार के दौरान मौत हो गई। शुभम एक बेटी का पिता था।
हैरानी की बात तो यह है कि शुभम की बहन अंजलि भी बुखार की चपेट में आई थी। शादी के बाद अंजलि अमरपुरा में रह रही थी। अंजलि 20 दिन पहले बुखार की चपेट में आई थी जिसकी मौत हो चुकी है। एक ही महीने में परिवार में हुई दो मौतों से कोहराम मचा है।
किराये पर ज्वेलरी लेने के लिए सम्पर्क करें: 9837313131






















