हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव निडोरी में रिश्तेदारी में आए दो बच्चों को सांप ने काट लिया जिससे उनकी मौत हो गई। परिवार में मातम पसरा है। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के सिंभावली ब्लॉक के कस्बा बक्सर निवासी दो मासूम बच्चे अपने माता-पिता के साथ पिलखुवा क्षेत्र के गांव निडोरी में अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे। मामला बुधवार की रात का है जब सोते समय बक्सर निवासी शाहिद की चार साल की बेटी इनायत और दो साल के बेटे साहिब को सांप ने डंस लिया। इसके बाद दोनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने सांप को भी पकड़ कर बोतल में बंद कर दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























