भाई व भतीजे पर लगाया खाते से 20 लाख रुपए निकालने का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी किसान के बैंक खाते से भाई और भतीजे ने धोखाधड़ी कर 20 लाख रुपए से अधिक की रकम निकाल ली। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि गांव सिखेड़ा मुरादाबाद में स्थित एक बैंक में उसका खाता है जिसमें 20,77,000 से अधिक की रकम थी। कुछ दिन पहले वह जरूरत पड़ने पर अपने बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए गया था तो पता चला कि खाते में रुपए ही नहीं है। जानकारी करने पर पता चला कि उसके बैंक खाते से 20,77,500 की रकम निकाली गई है जो कि उसके भाई बालेश्वर और भतीजे आकाश ने धोखाधड़ी से निकाली है। इसके बाद वह पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point



























